नेहरू मेमोरियल का केंद्र सरकार ने बदला नाम- अब इस नाम से जाना जाएगा

केंद्र की पीएम नरेंद्र मोदी सरकार ने नेहरू मेमोरियल म्यूजियम एंड लाइब्रेरी का नाम तब्दील कर दिया है।

Update: 2023-06-16 08:21 GMT

नई दिल्ली। केंद्र की पीएम नरेंद्र मोदी सरकार ने नेहरू मेमोरियल म्यूजियम एंड लाइब्रेरी का नाम तब्दील कर दिया है। नेहरू मेमोरियल को अब पीएम मेमोरियल के नाम से जाना और पहचाना जाएगा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में बुलाई गई विशेष बैठक में नेहरू मेमोरियल का नाम बदलने के फैसले पर मोहर लगाई गई।

राजधानी दिल्ली स्थित नेहरू मेमोरियल म्यूजियम एंड लाइब्रेरी का नाम केंद्र सरकार की ओर से बदल दिया गया है। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार की देर शाम आयोजित की गई विशेष बैठक में नेहरू मेमोरियल म्यूजियम एंड लाइब्रेरी का नाम बदलकर प्रधानमंत्री म्यूजियम एंड सोसाइटी रखे जाने के फैसले पर मोहर लगाई गई है।


रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह नेहरू मेमोरियल म्यूजियम एंड लाइब्रेरी के उपाध्यक्ष हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस म्यूजियम एवं लाइब्रेरी के अध्यक्ष हैं। इनके अलावा केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, जी किशन रेड्डी और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर समेत 19 सदस्य म्यूजियम एंड लाइब्रेरी की समिति में शामिल है।

नेहरू मेमोरियल म्यूजियम एंड लाइब्रेरी का नाम बदलने पर आग बबूला हुई कांग्रेस ने केंद्र सरकार के ऊपर हमला बोलते हुए कहा है कि नाम में किया गया बदलाव प्रधानमंत्री एवं अन्य नेताओं के प्रतिशोध एवं संकीर्ण मानसिकता का नतीजा है।Full View

Tags:    

Similar News