UP के स्कूलों में घटेंगे पढ़ाई के घंटे- 2 शनिवार छुट्टी, 2 शनिवार ढाई..

नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुसार स्कूलों में अब एक सप्ताह में केवल 29 घंटे ही छात्र-छात्राओं को पढ़ाई करनी होगी।;

Update: 2023-09-14 07:31 GMT

लखनऊ। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुसार स्कूलों में अब एक सप्ताह में केवल 29 घंटे ही छात्र-छात्राओं को पढ़ाई करनी होगी। दो शनिवार को अवकाश रहेगा, जबकि दो शनिवार बच्चे स्कूल में केवल ढाई घंटे ही पढ़ाई कर सकेंगे। दरअसल सरकार की ओर से नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू की जा रही है। जिसके अंतर्गत उत्तर प्रदेश के स्कूलों में अब सप्ताह भर में केवल 29 घंटे ही छात्र-छात्राओं को पढ़ाई करनी होगी। सोमवार से लेकर शुक्रवार तक पांच से साढे 5 घंटे एवं महीने के दो शनिवार को दो से ढाई घंटे ही क्लास लगेगी।


दो शनिवार छात्र-छात्राओं की छुट्टी रखी जाएगी। इसी प्रकार से आम विषयों की कक्षाओं की अधिकतम समय सीमा 45 मिनट से घटाकर 35 मिनट की जाएगी। जबकि मुख्य विषयों की क्लास 50 मिनट तक चलेगी। इससे स्कूली बच्चों पर परीक्षा के साथ ही पढ़ाई का दबाव भी कम हो जाएगा। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति को अब हूबहू लागू करने के उद्देश्य से शिक्षा विभाग को नई शिक्षा नीति के नेशनल करिकुलम फ्रेमवर्क यानी एनसीएफ के तहत ही स्कूलों में भी पढ़ाई के लिए नई नियमावली तैयार करने के निर्देश दिए हैं।

Full View

Tags:    

Similar News