लॉन्च होगा स्पेशल पोर्टल- महिलाओं को कल से मिलेंगे 2500 रूपए

स्पेशल पोर्टल लॉन्च किया जाएगा, जिस पर महिलाओं को अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा।;

Update: 2025-03-07 11:23 GMT

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी की रेखा गुप्ता सरकार की ओर से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला समृद्धि योजना शुभारंभ करने का फैसला किया गया है। इस योजना के अंतर्गत पात्र महिलाओं को हर महीने सरकार की ओर से 2500 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

राजधानी दिल्ली में हुए विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करते हुए राज्य में सरकार बनाने वाली भारतीय जनता पार्टी की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सरकार की ओर से 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला समृद्धि योजना का शुभारंभ करने का फैसला लिया गया है।

महिला समृद्धि योजना के अंतर्गत राज्य की पात्र महिलाओं को हर महीने सरकार की तरफ से 2500 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी, जिससे महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार हो सके।

योजना के लिए सरकार की ओर से स्पेशल पोर्टल लॉन्च किया जाएगा, जिस पर महिलाओं को अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा। राज्य की ऐसी महिलाएं जिनकी वार्षिक आय तीन लाख रुपए से कम है और जो किसी प्रकार का टैक्स नहीं देती है, ऐसी 18 से 60 साल तक की महिलाओं को योजना का लाभ मिलेगा जो सरकारी नौकरी नहीं करती है और उन्हें अन्य सरकारी वित्तीय सहायता नहीं मिल रही है।Full View

Tags:    

Similar News