दिल्ली में आज से रेखा सरकार- 9वीं CM के रूप में रेखा गुप्ता ने ली शपथ

राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की ओर से बनवाए गए शीश महल में नहीं रहेंगी।;

Update: 2025-02-20 08:15 GMT

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में आज से रेखा सरकार वजूद में आ गई है। रामलीला मैदान में आयोजित किए गए समारोह में राजधानी की शालीमार विधानसभा सीट से पहली बार विधायक बनी रेखा गुप्ता ने नोवीं मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण की है।

बृहस्पतिवार को राजधानी दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित किए गए समारोह में राजधानी दिल्ली के शालीमार विधानसभा सीट से पहली बार विधायक बनी रेखा गुप्ता ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की है।

दिल्ली की नवीं मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण करने वाली रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी मुख्यमंत्री बन गई है, इनसे पहले सुषमा स्वराज, शीला दीक्षित और आतिशी मार्लेना राजधानी दिल्ली की मुख्यमंत्री रह चुकी है।

शपथ ग्रहण के बाद चुनी गई दिल्ली की नई कैबिनेट ने शाम को यमुना जाने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करने वाली रेखा गुप्ता ने कहा है कि वह आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की ओर से बनवाए गए शीश महल में नहीं रहेंगी।

राजधानी दिल्ली में तकरीबन 21 साल बाद एक बार फिर से वजूद में आई भारतीय जनता पार्टी की नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के अलावा भाजपा शासित 21 राज्यों के मुख्यमंत्री तथा डिप्टी चीफ मिनिस्टर भी मौजूद रहे।

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी मार्लेना न्योता होने के बावजूद नई मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में नहीं पहुंचे।Full View

Tags:    

Similar News