बोली प्रियंका- अपने बूटों तले सरकार रौंद रही खिलाड़ियों की आवाज

पुलिस की कार्यवाही को दमनकारी बताते हुए कहा है कि पूरा देश सरकार के अहंकार और अन्याय को देख रहा है।;

Update: 2023-05-28 11:41 GMT

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन कर रही महिला पहलवानों की गिरफ्तारी को लेकर सबसे पहले अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने पुलिस की कार्यवाही को दमनकारी बताते हुए कहा है कि पूरा देश सरकार के अहंकार और अन्याय को देख रहा है।

रविवार को जंतर मंतर पर धरना दे रही महिला पहलवानों को दिल्ली पुलिस एवं आरएएफ के जवानों द्वारा जबरिया खींचकर अपनी गाड़ी में डालकर ले जाने के मामले में सबसे पहले प्रियंका गांधी वाड्रा ने महिला पहलवानों के समर्थन में आगे आते हुए कहा है कि खिलाड़ियों की छाती पर लगे मैडल हमारे देश की शान होते हैं। उनमें मैडलों से खिलाड़ियों की मेहनत से देश का मान भी बढ़ता है।Full View

प्रियंका गांधी वाड्रा ने महिला पहलवानों की जबरिया गिरफ्तारी पर अपना रोष जताते हुए ट्विटर पर कहा है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार का अहंकार अब इतना बढ़ गया है कि केंद्र सरकार हमारी महिला खिलाड़ियों की आवाजों को निर्मलता के साथ अपने बूटो तले रौंद रही है। उन्होंने कहा है कि महिला पहलवानों के साथ जोर जबरदस्ती किया जाना पूरी तरह से गलत है और पूरा देश सरकार के इस अहंकार और इस अन्याय को देख रहा है।

Tags:    

Similar News