अचानक दिल्ली पहुंचे विधायक- सीएम की कुर्सी पर संकट के बादल

बीजेपी को मणिपुर में नुकसान भी उठाना पड़ा है, यहां की दोनों सीटों पर कांग्रेस काबिज हो गई है।

Update: 2024-06-29 05:38 GMT

नई दिल्ली। विधायकों के अचानक बड़ी संख्या में राजधानी दिल्ली पहुंचने के बाद अब मणिपुर में नेतृत्व परिवर्तन की अटकल लगाई जा रही है। हालांकि मुख्यमंत्री ने सत्ता परिवर्तन के कयासों को कोरी अफवाह बताते हुए कुर्सी पर आए संकट से खारिज किया है।

मणिपुर में निरंतर आ रही हिंसा की घटनाओं के बीच मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह सरकार के विधायकों के राजधानी दिल्ली पहुंचने के बाद राज्य में सत्ता परिवर्तन के प्रयास तेज हो गए हैं। जिसके चलते मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने राज्य में सत्ता परिवर्तन के प्रयासों को कोरी अफवाह बताते हुए स्वीकार किया है कि उनके कुछ विधायक राजधानी दिल्ली पहुंचे हैं।

उनका दावा है कि राजधानी दिल्ली पहुंचे विधायक मणिपुर में चल रही जातीय हिंसा के स्थाई समाधान के लिए भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व से मुलाकात करने के लिए गए हैं। उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले इस तरह की रिपोर्ट आई थी कि मणिपुर सरकार को अपना सहयोग दे रहे नागा पीपुल्स फ्रंट, नेशनल पीपुल्स पार्टी एवं जदयू मुख्यमंत्री पर इस्तीफा देने का दबाव बना रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2017 में एन बीरेन सिंह मणिपुर के मुख्यमंत्री बने थे, पिछली 3 मई को मणिपुर में जातीय हिंसा शुरू हुई थी, जिसका सिलसिला अभी तक लगातार चल रहा है। इसी के चलते लोकसभा चुनाव में बीजेपी को मणिपुर में नुकसान भी उठाना पड़ा है, यहां की दोनों सीटों पर कांग्रेस काबिज हो गई है।Full View

Tags:    

Similar News