विधायकों के साथ 30 मिनट चली बैठक- सीएम के इस्तीफा देने की अटकलें

मुख्यमंत्री ने सभी विधायकों को अपने आवास पर बुलाकर उनके साथ गुफ्तगू की।

Update: 2024-09-08 06:24 GMT

नई दिल्ली। राजभवन में पहुंचे राज्यपाल के साथ तकरीबन 30 मिनट तक चली मुलाकात से ठीक पहले मुख्यमंत्री ने सभी विधायकों को अपने आवास पर बुलाकर उनके साथ गुफ्तगू की। मुख्यमंत्री के अब इस्तीफा देने की अटकलें लगाई जा रही है।

रविवार को मणिपुर में राजनीतिक गतिविधियां एक बार फिर से जोर पकड़ रही है। राज्य के भीतर वर्ष 2023 से कुकी एवं में समुदाय के बीच हिंसा जारी रहने के बावजूद पूरी तरह से सुरक्षित बैठे मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के अब इस्तीफा देने की अटकलें जा रही है।

मुख्यमंत्री एन एन बीरेन सिंह ने शनिवार की देर रात राजभवन पहुंचकर राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य के साथ मुलाकात की और तकरीबन 30 मिनट तक चली बैठक में राज्य में हिंसा पर बातचीत हुई। राज्यपाल के साथ हुई मुलाकात से ठीक पहले मुख्यमंत्री एन एन बीरेन सिंह ने सभी विधायकों को अपने आवाऊ पर बुलाया था।

रविवार को सूत्रों से मिल रही जानकारी में कहा जा रहा है कि पिछले साल की 20 जून को इस्तीफा देने की पेशकश करने वाले मुख्यमंत्री एन एन बीरेन सिंह अब राज्य में थम नहीं रही हिंसा को देखते हुए अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं। उल्लेखनीय है कि मणिपुर में पिछले 7 दिनों के भीतर अचानक से बढ़ी हिंसा की घटनाओं में अभी तक आठ लोगों की जान जा चुकी है जबकि जख्मी हुए 15 लोग ट्रीटमेंट के लिए अस्पताल में रहने को मजबूर हुए हैं।

Tags:    

Similar News