15 से 21 मार्च तक लाॅकडाउन

कोरोना के केस लगातार बढ़ रहे है। कोरोना पाॅजिटिव मामलों में बाढ़ सी आ गई है। नागपुर में भी स्थिति काफी गंभीर हो चुकी है।;

Update: 2021-03-11 07:50 GMT

मुम्बई। महाराष्ट्र में कोरोना के केस लगातार बढ़ रहे है। कोरोना पाॅजिटिव मामलों में बाढ़ सी आ गई है। नागपुर में भी स्थिति काफी गंभीर हो चुकी है। इसी के चलते नागपुर में 15 से 21 मार्च तक लाॅकडाउन लगाने का फैसला लिया गया है।

जानकारी के अनुसार एक बार फिर से कोरोना ने अपने सारे रिकाॅर्ड तोड़ दिये हैं। महाराष्ट्र में कोरोना के सबसे अधिक मामले आ रहे हैं। बताया जाता है कि महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 13 हजार मामले आये हैं। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सरकार पूरी तरह से गंभीर है। इसी के चलते नागपुर में 15 से 21 मार्च तक लाॅकडाउन का फैसला लिया गया है। हालांकि इस दौरान जरूरी चीजों में अवश्य ही छूट प्रदान की जायेगी, जिससे कि आवश्यक सामान की आपूर्ति लोगों को होती रहे।

Tags:    

Similar News