बुरे फंसे केजरीवाल- जहर पर दिए बयान के जवाब से ECI संतुष्ट नहीं

जिसके चलते केजरीवाल से पांच सवाल पूछ कर ईसीआई द्वारा फिर से सबूत मांगे गए हैं।;

Update: 2025-01-30 06:01 GMT
बुरे फंसे केजरीवाल- जहर पर दिए बयान के जवाब से ECI संतुष्ट नहीं
  • whatsapp icon

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल यमुना नदी के पानी में जहर मिले जाने के दावे पर बुरी तरह से फंस गए हैं। भारत भारत निर्वाचन आयोग पूर्व मुख्यमंत्री की ओर से इस बाबत दिए गए जवाब से संतुष्ट नहीं हो पाया है। जिसके चलते केजरीवाल से पांच सवाल पूछ कर ईसीआई द्वारा फिर से सबूत मांगे गए हैं।

यमुना नदी के पानी में जहर मिलायें जाने के दावे पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल चारों तरफ से फंस गए हैं। एक तरफ केजरीवाल के खिलाफ जहां कानूनी कार्यवाही शुरू हो चुकी है तो वहीं दूसरी तरफ चुनाव आयोग भी यमुना के पानी में जहर मिलने के बयान को लेकर दिए गए उनके जवाब से भारत निर्वाचन आयोग संतुष्ट नहीं हो पाया है।

बृहस्पतिवार को इलेक्शन कमीशन ने अरविंद केजरीवाल से एक बार फिर से पांच सवाल करते हुए सबूत के साथ उनके जवाब देने का एक और मौका दिया है। उल्लेखनीय है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री रहे अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को मीडिया के सामने दावा किया था कि हरियाणा की भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने यमुना के पानी में जहर मिला दिया था। यदि इस पानी को दिल्ली जल बोर्ड के इंजीनियरों द्वारा रोका नहीं जाता तो राजधानी दिल्ली में बड़ा नरसंहार हो जाता।

भारतीय जनता पार्टी की ओर से इस बाबत की गई शिकायत के बाद सक्रिय हुए चुनाव आयोग ने केजरीवाल से पांच सवाल करते हुए सबूत समेत उसका जवाब मांगा था। अब आम आदमी पार्टी प्रमुख के जवाब के बाद असंतुष्ट चुनाव आयोग ने एक बार फिर से उनसे पांच सवाल पूछ कर सबूत के साथ उनके जवाब मांगे हैं।Full View

Tags:    

Similar News