चुनाव से पहले बढ़ी मुश्किलें-सामूहिक त्यागपत्र के साथ छोड़ा आप का साथ

40 से अधिक पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अरविंद केजरीवाल को जोर का झटका देते हुए पार्टी का साथ छोड़ दिया है।;

Update: 2023-12-15 10:26 GMT

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली और पंजाब के बाद तीसरे सबसे बड़े जन आधार वाले राज्य गुजरात के भीतर आम आदमी पार्टी को लग रहे झटके पर झटकों के बीच 40 से अधिक पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अरविंद केजरीवाल को जोर का झटका देते हुए पार्टी का साथ छोड़ दिया है।

शुक्रवार को आम आदमी पार्टी के विधायक भूपत भयानी द्वारा बृहस्पतिवार को पार्टी से दिए गए इस्तीफा के बाद आज भरूच के 40 से भी अधिक आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने अरविंद केजरीवाल की पार्टी से अपना पीछा छुड़ाते हुए सामूहिक रूप से अपना इस्तीफा भेज दिया है। आम आदमी पार्टी के गुजरात प्रदेश अध्यक्ष इशूदान गढवी को भेजे गए सामूहिक त्यागपत्र में अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अमजद खान पठान के साथ 33 पार्टी कार्यकर्ताओं एवं 10 पदाधिकारियों ने एक साथ इस्तीफा देने का ऐलान किया है। सामूहिक त्यागपत्र देने वाले इन नेताओं ने ऐसे समय पर आम आदमी पार्टी का साथ छोड़ा है, जब एक दिन पहले ही राज्य की विसावदर विधानसभा सीट के विधायक भूपत भयानी ने आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे दिया था।

सामूहिक स्थिति पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए आम आदमी पार्टी के भरुच जिला अध्यक्ष पीयूष पटेल ने कहा है कि जिन कार्यकर्ताओं ने सामूहिक त्यागपत्र देते हुए खुद को सुर्खियों में लाने का प्रयास किया है, वह विधानसभा चुनाव के बाद से पार्टी में निष्क्रिय चल रहे थे। यही कारण रहा है कि इन्हें संगठन में जगह नहीं दी गई थी।

Full View


Tags:    

Similar News