कार्ड धारक रहे तैयार- मिलेगा मुफ्त राशन- इस तारीख तक बंटेगा खाद्यान्न
आज से उपभोक्ताओं को 2 किलोग्राम गेहूं एवं 3 किलोग्राम चावल मिलेगा।;
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से राज्य के सभी जनपदों में पत्र गृहस्थी एवं अंत्योदय कार्ड धारकों के बीच अक्टूबर महीने का राशन निशुल्क वितरित कराया जाएगा। आज से उपभोक्ताओं को 2 किलोग्राम गेहूं एवं 3 किलोग्राम चावल मिलेगा।
वृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के सभी जनपदों में अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों के बीच अक्टूबर महीने का राशन निशुल्क वितरित करना शुरू कर दिया है।
आज से 2 किलोग्राम गेहूं एवं 3 किलोग्राम चावल पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों को दिया जाएगा। 12 अक्टूबर यानी आज से शुरू हुआ मुफ्त खाद्यान्न वितरण का काम 25 अक्टूबर तक निरंतर किया जाएगा।
शासन ने अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों से कहा है कि वह अपने राशन डीलर के पास जाकर 12 से 25 अक्टूबर के बीच अपने हिस्से का खाद्यान्न हासिल करें। किसी भी तरह की परेशानी होने पर अपने इलाके के पूर्ति निरीक्षक या जिले के पूर्ति अधिकारी के पास शिकायत करें।
उल्लेखनीय है कि अगले साल होने जा रहे लोकसभा चुनाव के चलते उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार मुफ्त खाद्यान्न वितरण पर पैनी निगाह रखे हुए हैं। क्योंकि 18वीं विधानसभा के लिए उत्तर प्रदेश में हुए चुनाव में मुफ्त राशन वितरण का मामला भारतीय जनता पार्टी के लिए गेम चेंजर साबित हुआ था।