महामारी में कालाबाजारी- गोदाम में मिले 400 ऑक्सीजन सिलेंडर

पुलिस सूत्रों ने बताया कि कोरोना के संकट के समय में आक्सीजन सिलेंडरों की जमाखोरी और मुनाफाखोरी रोकने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।;

Update: 2021-05-02 07:36 GMT

सतना। मध्यप्रदेश केे सतना जिले में एक औद्योगिक इकाई के गोदाम में भारी मात्रा में लिक्विड ऑक्सीजन के भरे सिलेंडर मिले हैं।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि कोरोना के संकट के समय में आक्सीजन सिलेंडरों की जमाखोरी और मुनाफाखोरी रोकने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। यहाँ मुखबिर से मिली सूचना पर कोलगवां क्षेत्र में विंध्या इंजीनियरिंग के गोदाम में छापामार कर लगभग 400 से अधिक लिक्विड आक्सीजन सिलेंडर जब्त किए गए हैं। कार्यवाही अभी जारी है।

वार्ता

Tags:    

Similar News