भाजपा ने संसद के टिकट पर चलाई कैंची-डॉ विनोद को दिया टिकट

भारतीय जनता पार्टी ने अब एक और सांसद का टिकट काटकर पार्टी के दूसरे नेता को टिकट थमाया है।;

Update: 2024-04-11 11:00 GMT

लखनऊ। 5 साल के कार्यकाल के दौरान तकरीबन निष्क्रिय रहे सांसदों के टिकट पर कैंची चलाते हुए कड़े फैसले ले रही भारतीय जनता पार्टी ने अब एक और सांसद का टिकट काटकर पार्टी के दूसरे नेता को टिकट थमाया है।

बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से उत्तर प्रदेश की भदोही लोकसभा सीट से पार्टी उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया है। भदोही लोकसभा सीट के मौजूदा सांसद विनोद बिंद के टिकट पर कैंची चलते हुए भारतीय जनता पार्टी ने इस मर्तबा डॉक्टर विनोद कुमार बिंद को अपना उम्मीदवार बनाया है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह द्वारा विधिवत एक परिपत्र जारी करते हुए डॉक्टर विनोद कुमार बिंद को भदोही लोकसभा सीट से बीजेपी का उम्मीदवार बनाए जाने की जानकारी दी है।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले भारतीय जनता पार्टी ने फिल्म एक्ट्रेस किरण खेर समेत कई अन्य सांसदों का टिकट काट दिया था।


Full View


Tags:    

Similar News