उप्र के नगरीय क्षेत्रों में पेय जल आपूर्ति की 13 योजनाएं पूर्ण

31 दिसम्बर, 2020 तक 13 योजनायें पूर्ण कर जनोपयोगी की जा चुकी हैं और शेष 67 योजनाओं के कार्य प्रगति पर है;

Update: 2021-07-15 13:40 GMT

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 31 दिसम्बर, 2020 तक 13 योजनायें पूर्ण कर जनोपयोगी की जा चुकी हैं और शेष 67 योजनाओं के कार्य प्रगति पर है।

जल निगम से प्राप्त जानकारी के अनुसार विभिन्न नगरों में पेयजल आपूर्ति में सुधार के लिए राज्य सेक्टर के तहत नगरीय निकायों के लिए अनुदान के रूप में धनराशि उपलब्ध करायी जा रही है। परियोजना का चयन एवं विरचन कार्य सम्बन्धित निकाय की सहमति से जल निगम द्वारा किया जाता है।

उन्होंने बताया कि वर्ष 2020-21 में 67 निर्माणाधीन योजनाओं के विरूद्ध 1499.55 करोड़ रूपये की वित्तीय स्वीकृतियॉ शासन द्वारा निर्गत की गई है। वर्ष 2019-20 में 57 योजनाओं में से 12 योजनायें पूर्ण कर जनोपयोगी बनायी गयी। वर्ष 2020-21 मे 28 नयी स्वीकृत योजनायें सम्मिलित करते हुए कुल 80 योजनाओं के विरूद्ध 31 दिसम्बर, 2020 तक 50.28 करोड रुपये की वित्तीय स्वीकृतियॉ जारी हुई है तथा कुल वित्तीय स्वीकृति 1027.28 करोड़ रूपये है एवं उसके विरूद्ध व्यय 908.39 करोड़ रूपये है। वर्ष 2020-21 में 31 दिसम्बर, 2020 तक 13 योजनायें पूर्ण कर जनोपयोगी की जा चुकी हैं। शेष 67 योजनाओं के कार्य प्रगति पर है।

वार्ता

Tags:    

Similar News