JNU फिर सुर्खियों में- धरना देने पर 20 हजार नारेबाजी पर 10 हजार का जुर्माना

यूनिवर्सिटी में धरना प्रदर्शन करने पर 20000 और राष्ट्र विरोधी नारेबाजी करने पर 10000 रुपए का जुर्माना किया जाएगा।

Update: 2023-12-12 07:27 GMT

नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी में धरना प्रदर्शन प्रतिबंधित कर दिया गया है। आमतौर पर समय-समय पर सुर्खियों में रहने वाले विश्वविद्यालय प्रबंधन की ओर से जारी की गई नई नियमावली के अंतर्गत यूनिवर्सिटी में धरना प्रदर्शन करने पर 20000 और राष्ट्र विरोधी नारेबाजी करने पर 10000 रुपए का जुर्माना किया जाएगा।

मंगलवार को सोशल मीडिया के माध्यम से जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय से जुड़ी खबर सामने आई है। विश्वविद्यालय की ओर से जारी की गई नई नियमावली के अंतर्गत विश्वविद्यालय की शैक्षणिक इमारतों के 100 मीटर के दायरे में किसी भी स्थान पर पोस्ट चस्पा करने और धरना प्रदर्शन करने पर जुर्माने का प्रावधान किया गया है। जमाने की यह राशि 20000 रुपए तक हो सकती है, इतना ही नहीं दोषी को संस्थान से निकालने का इस मामले में फैसला तक लिया जा सकता है।

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय की नई नियमावली के अंतर्गत यूनिवर्सिटी परिसर में राष्ट्र विरोधी गतिविधियों पर 10000 रुपए के जमाने का प्रावधान किया गया है।

शैक्षणिक इमारतों की बात करें तो इसमें कक्षाओं एवं प्रयोगशालाओं के अलावा विभिन्न स्कूलों के अध्यक्षों के दफ्तर, डीन एवं अन्य पदाधिकारियों के दफ्तर शामिल किए गए हैं।

उल्लेखनीय है कि जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय पिछले दिनों यूनिवर्सिटी परिसर में किए गए धरना प्रदर्शन और इस दौरान गुंजायमान किए गए राष्ट्र विरोधी नारों को लेकर देश भर में चर्चाओं का विषय बना रहा था।

Tags:    

Similar News