पति को नींद की गोलियां देकर प्रेमी की बांहो में लिपटी मिली पत्नी और...
सूचना पर पहुंची पुलिस को छत पर दोनों के शव लहूलुहान हालत में पड़े मिले हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।;
औरैया। आधीरात के बाद पति के पास से उठकर गई पत्नी जब छत पर अपने प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालातों में मिली तो गुस्साए पति ने ईट से पीट-पीटकर दोनों की नृशंस हत्या कर दी। प्रेमी और पत्नी को ठिकाने लगाने के बाद पति ने खुद ही डायल 112 पर फोन करते हुए पुलिस को सूचना दी कि मैंने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी को मार डाला है। सूचना पर पहुंची पुलिस को छत पर दोनों के शव लहूलुहान हालत में पड़े मिले हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
औरैया जनपद के थाना सहायल क्षेत्र के नंदपुर में रहने वाले 32 वर्षीय राजमिस्त्री शोभाराम की 28 वर्षीय पत्नी रागिनी बीती रात अपने पति को खाना देने के बाद मकान की छत पर चली गई थी। आधीरात के बाद तकरीबन 1.00 जब गर्मी की वजह से शोभाराम की आंख खुली तो वह कपडा उठाकर छत पर सोने के लिये पहुंच गया।
शोभाराम जब अपने मकान की छत पर पहुंचा तो उसकी पत्नी अपने 20 वर्षीय प्रेमी सिंकू यादव के साथ आपत्तिजनक हालातों में मिली। यह देखकर शोभाराम बुरी तरह से आग बबूला हो गया और उसने छत पर पड़ी ईट उठाई तथा दोनों पर ताबड़तोड़ प्रहार करने शुरू कर दिए। बेहोश होने पर शोभाराम ने दोनों को आपस में बांध दिया और फिर से उनके ऊपर ईट से प्रहार करने लगा। उस समय तक शोभाराम दोनों पर ईट से प्रहार करता रहा जब तक उनके शरीर से जान निकलकर नहीं चली गई।
घटना के समय शोभाराम के बच्चे नीचे सो रहे थे। रात के सन्नाटे में जब चीखने चिल्लाने की आवाज आई तो आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। घटना को अंजाम देने के बाद शोभाराम ने तड़के तकरीबन 3.00 स्वयं ही डायल 112 पर फोन करके पुलिस को जानकारी दी कि उसने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी को ईट से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया है।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक चारू निगम पुलिस के अन्य आला अधिकारियों एवं और उसके साथ मौके पर पहुंचे। गांव में फिलहाल पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। गांव में चर्चा है कि शोभा राम की पत्नी रागिनी का गांव के ही सिंकू यादव पुत्र लायक सिंह के साथ कई सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस बात को लेकर पति-पत्नी के बीच कई बार विवाद हो चुका था। पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए हैं।