शिक्षिका से सामूहिक दुष्कर्म, घूमने के लिए पहुंची थी पीड़िता

शिक्षिका के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में बगीचा थाना पुलिस ने अपराधिक मामला दर्ज कर लिया है।

Update: 2023-09-06 11:44 GMT

पत्थलगांव। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में बगीचा थाना क्षेत्र का प्रमुख पर्यटन स्थल दनगरी वाटर फॉल में एक शिक्षिका के साथ सामूहिक दुष्कर्म का बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। घटना के बाद से आरोपी फरार हैं, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है। इस पर्यटन स्थल पर 2 बदमाशों ने पीड़ित शिक्षिका से मारपीट कर इस घिनौने कृत्य को अंजाम दिया है। शिक्षिका के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में बगीचा थाना पुलिस ने अपराधिक मामला दर्ज कर लिया है। लेकिन अभी तक इन नामजद बदमाशों को पकड़ने में पुलिस को सफलता हाथ नहीं लगी है।


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप ने आज बताया कि दुष्कर्म के दोनों आरोपी पड़ोसी बलरामपुर जिले के हैं। पीड़िता शिक्षिका आरोपियों के साथ ही पर्यटन स्थल पर घूमने आई थी। जहां पीड़िता के साथ मारपीट कर सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया।

दुष्कर्म के बाद पीड़िता ने दोनों आरोपियों को पहचान कर उनके विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस की दो अलग अलग टीम इन बदमाशों के ठिकाने पर दबिश दे चुकी है। लेकिन अभी तक दुष्कर्म के आरोपी पुलिस पकड़ से बाहर हैं।

Full View

वार्ता 

Tags:    

Similar News