एक व्यक्ति की हत्या के मामले में इतने लोग गिरफ्तार

इस घटना में गोविंद का बेटा घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Update: 2022-10-17 07:19 GMT

गुना,  मध्यप्रदेश के गुना जिले में मामूली विवाद में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि कैंट थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर बंटवारे को लेकर बुढ़ऊ पिपरिया में गोविंद जाटव और उनके भतीजे हरवीर, बृजेश, विनोद, राजू के बीच हुए विवाद में कल देर रात एक दूसरे पर लाठी चली। इस घटना में गोविंद जाटव की मौत हो गयी। पुलिस ने बताया कि इस घटना में पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस घटना में गोविंद का बेटा घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Tags:    

Similar News