साक्षी हत्याकांड-बोली दरिंदे की बुआ- चाहे मारो पीटो या उसे फांसी दो

दरिंदे की बुआ ने कहा है कि साहिल ने बेहद खौफनाक वारदात को अंजाम दिया है, इसकी उसे सजा जरूर मिलनी चाहिए।;

Update: 2023-05-30 10:37 GMT

बुलंदशहर। देश की राजधानी दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में 16 साल की साक्षी की बेरहमी के साथ हत्या कर सनसनी फैलाने वाले साहिल की दिल दहलाने देने वाली करतूत को लेकर उसके परिवार के लोग भी बुरी तरह से आक्रोशित हैं। दरिंदे की बुआ ने कहा है कि साहिल ने बेहद खौफनाक वारदात को अंजाम दिया है, इसकी उसे सजा जरूर मिलनी चाहिए। उसे चाहे मारो पीटो या फिर उसे फांसी दे दो। हमारा उससे कोई लेना देना नहीं है। राजधानी दिल्ली के उत्तर पश्चिमी इलाके में स्थित शाहबाद डेयरी क्षेत्र में 16 साल की साक्षी की बेरहमी के साथ हत्या करने के बाद बुलंदशहर में अपनी बुआ के यहां पहुंचे दरिंदे साहिल की करतूत को लेकर उसकी बुआ के साथ परिवार के अन्य लोग भी बुरी तरह से आक्रोशित हैं।Full View

साक्षी हत्याकांड के आरोपी साहिल की बुआ शम्मो ने मंगलवार को मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए कहा है कि दरिंदे साहिल ने जिस तरह से दिल दहला देने वाली वारदात को अंजाम दिया है, उसके लिए उसे सजा जरूर मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा है कि साहिल ने आज साक्षी के साथ जो कुछ किया है कल वह हमारे साथ भी कर सकता है। उल्लेखनीय है कि राजधानी दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में 16 साल की साक्षी की चाकू से गोदकर हत्या करने के बाद उसे पत्थर से कुचल कर भाग जाने वाले 20 वर्षीय आरोपी साहिल को सोमवार को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से उसकी बुआ शम्मो के यहां से गिरफ्तार किया गया था।

जनपद बुलंदशहर के पहासू थाना क्षेत्र के अटेरना गांव में ही साहिल दिल दहलाने वाली वारदात को अंजाम देने के बाद अपनी बुआ के यहां पहुंचा था, जहां दिल्ली पुलिस ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया था।

Tags:    

Similar News