सपा कैंडिडेट के नामांकन में बवाल- रोकने पर पुलिस के साथ झड़प

घोसी विधानसभा सीट के लिए हो रहे उपचुनाव के लिए नामांकन जमा करने जा रहे सपा कैंडिडेट के समर्थकों की पुलिस के साथ झड़प।

Update: 2023-08-17 07:28 GMT

मऊ। घोसी विधानसभा सीट के लिए हो रहे उपचुनाव के लिए नामांकन जमा करने जा रहे सपा कैंडिडेट के समर्थकों की पुलिस के साथ जोरदार झड़प हो गई। कलेक्ट्रेट में बने नामांकन केंद्र के अंदर सपा जिला अध्यक्ष को जाने से रोक दिया गया था। इसी आरोप को लेकर सपा कार्यकर्ता बुरी तरह से भड़क गए और उनकी पुलिसकर्मियों के साथ जोरदार बहस भी हुई। तकरीबन 20 मिनट तक चले हंगामे के बाद पुलिस ने हाथ जोड़कर मामला शांत कराया।

दरअसल बृहस्पतिवार को घोसी विधानसभा सीट के लिए आगामी 5 सितंबर को होने वाले उपचुनाव में नामांकन के लिए समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सुधाकर सिंह समर्थकों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे थे। सपा कैंडिडेट के साथ समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष दूधनाथ यादव समेत कई नेता और समर्थक भी वहां पर पहुंचे थे। पर्चा दाखिल करने के लिए लगाए गए पांच लोगों से अधिक के प्रतिबंध के अंतर्गत सपा जिला अध्यक्ष को अंदर जाने से पुलिस द्वारा जबरिया रोक दिया गया।


सपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि भाजपा प्रत्याशी के पर्चा दाखिल करते समय भाजपा के जिला अध्यक्ष भी बीजेपी कैंडिडेट के साथ मौजूद थे। पुलिस का कहना है कि प्रत्याशी के साथ अंदर केवल पांच लोग ही जा सकते हैं। सपा जिला अध्यक्ष के साथ इस दौरान धक्का मुक्की होने पर कलेक्ट्रेट परिसर में हंगामा खड़ा हो गया। बवाल काट रहे सपा नेताओं की पुलिस के साथ नोकझोंक होने लगी। पूर्व ब्लाक प्रमुख सुजीत सिंह का आरोप है कि पुलिस ने पार्टी के जिला अध्यक्ष के साथ धक्का मुक्की कर दी। पार्टी के जिला अध्यक्ष के साथ ऐसा बर्ताव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।तकरीबन 20 मिनट तक जब हंगामा शांत नहीं हुआ तो बाद में पुलिस कर्मियों ने हाथ जोड़कर हंगामा काट रहे लोगों से शांत रहने की अपील की। तब कहीं जाकर यह मामला शांत हो सका।Full View

Tags:    

Similar News