टोल प्लाजा पर हुआ बवाल- महिला ने खींचे महिला टोलकर्मी के गाल

वायरल हो रहे वीडियो में एक महिला टोल प्लाजा पर काम कर रही महिला टोल कर्मी के साथ मारपीट करती हुई दिखाई दे रही है।

Update: 2023-07-17 09:39 GMT

ग्रेटर नोएडा। टोल प्लाजा पर हुए बवाल में केबिन के भीतर घुसी महिला ने वहां पर काम कर रही महिला कर्मी के गाल खींच लिये और खरी खोटी सुनाते उसके मुंह पर तड़ातड़ तमाचे जड़ दिए। मौके पर जमा हुए मजमे ने इसी तरह हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया।

सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक महिला टोल प्लाजा पर काम कर रही महिला टोल कर्मी के साथ मारपीट करती हुई दिखाई दे रही है। ग्रेटर नोएडा के लोहारली स्थित टोल प्लाजा का होना बताए जा रहे इस वीडियो में अपने वाहन में सवार होकर जा रही महिला का टोल प्लाजा पर महिला कर्मी के साथ टोल देने को लेकर विवाद हो जाता है।

बाहर से जब बात नहीं बनती है तो अपना वाहन रोककर खड़ी महिला तुरंत अपनी गाड़ी से उतरती है और टोल प्लाजा का केबिन खोलकर भीतर घुस जाती है। वहां पर काम कर रही महिला टोल कर्मी को खरी खोटी सुनाते हुए महिला जब आपे से बाहर हो जाती है तो वह महिला टोल कर्मी के साथ मारपीट करते हुए उसके मुंह पर दनादन तमाचे जड़ देती है।


इसके बाद महिला टोल कर्मी के गाल खींचते हुए उसे चेयर से गिरा देती है। काफी समय तक टोल प्लाजा के भीतर होती रही इस मारपीट को अंजाम देने के बाद महिला पैर पटकती हुई केबिन से बाहर निकल जाती है।उसके पीछे पीछे मारपीट का शिकार हुई महिला टोल कर्मी भी केबिन से निकल कर बाहर आ जाती है।Full View

Tags:    

Similar News