पड़ोसी का टशन- दरवाजा खुलते ही दिल्ली पुलिस के जवान को मारी गोली

गोली चलने की आवाज को सुनकर जैसे ही पूनम मौके पर पहुंची तो आरोपी अपने साथियों के साथ मौके से भाग गया।

Update: 2023-11-16 08:53 GMT

सोनीपत। आपसी झगड़े की रंजिश में पड़ोसी ने डोर बेल बजाकर दरवाजा खुलवाया, जैसे ही दिल्ली पुलिस के सिपाही ने अपने मकान का दरवाजा खोला वैसे ही सामने खड़े पड़ोसी ने उसे सीधे गोली मार दी। पत्नी की शिकायत पर पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। अस्पताल में भर्ती कराएं गए सिपाही की हालत गंभीर बनी हुई है।

सोनीपत के अशोक विहार में रहने वाली पूनम ने सिटी थाना में दी गई शिकायत में बताया है कि जिस समय वह अपने घर के भीतर मौजूद थी, तभी उसके मकान की डोर बेल बजी। घंटी की आवाज को सुनकर उसका पति प्रवीण कुमार, जो दिल्ली पुलिस में सिपाही के पद पर तैनात है, वह नीचे आया और दरवाजा खोल दिया।

जैसे ही प्रवीण ने दरवाजा खोला तो बाहर गेट पर राजेश नैन और उसका साथी विजेंद्र खड़े हुए थे। दरवाजे के पास पहुंचते ही राजेश ने उसके पति पर गोली चला दी जो प्रवीण की छाती में जाकर लगी।

गोली लगते ही प्रवीण नीचे गिर पड़ा। गोली चलने की आवाज को सुनकर जैसे ही पूनम मौके पर पहुंची तो आरोपी अपने साथियों के साथ मौके से भाग गया। महिला ने बताया है कि कुछ समय पहले उसके पति के साथ राजेश का झगड़ा हुआ था, उसी की रंजिश रखते हुए राजेश और उसके साथियों ने मिलकर उसके पति की हत्या का प्रयास करते हुए गोली मारी है।

एएसआई संजय कुमार ने बताया है कि पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली थी कि प्रवीण कुमार को गोली लगने के कारण अस्पताल में लाया गया है। वह निजी अस्पताल में भर्ती है। प्रवीण की छाती में गोली लगने की बात सामने आई है। चिकित्सकों द्वारा प्रवीण को दिल्ली के मैक्स अस्पताल में रेफर किया गया है। पत्नी की शिकायत पर मुकदमा दर्ज करते हुए मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है।

Full View

Tags:    

Similar News