मंदिर से लौट रही लड़की से छेड़खानी- गुस्साए लोगों ने किया बाजार बंद

मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद घर लौट रही लड़की के साथ दूसरे समुदाय के युवक ने छेड़खानी कर दी।

Update: 2023-06-07 12:24 GMT

आगरा। मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद घर लौट रही लड़की के साथ दूसरे समुदाय के युवक ने छेड़खानी कर दी। घटना से गुस्साए क्षेत्रीय लोगों ने बाजार बंद कर लोहा मंडी थाने का घेराव कर दिया। आक्रोशित हुई भीड़ ने थाने के सामने रास्ता अवरुद्ध कर सड़क को जाम कर दिया। मौके पर पहुंचे पुलिस बल ने किसी तरह से जाम लगा रही भीड़ को आरोपी के खिलाफ कार्यवाही करने का आश्वासन देकर शांत कराया। बुधवार को आगरा के लोहा मंडी क्षेत्र के आलमगंज इलाके में पानी की टंकी के पास रहने वाली लड़की मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद वापस लौट रही थी। आरोप है कि रास्ते में बाजार में दूसरे समुदाय के लड़के की दुकान पर हर समय मौजूद रहने वाले युवकों ने उसका रास्ता रोक लिया और लड़की के साथ छेड़खानी करने लगे।


लड़की ने कई बार मना किया तो नहीं मानने पर उसने लड़के के गाल पर थप्पड़ मार दिया। जिसके बाद लड़के ने लड़की को धक्का देते हुए नीचे गिरा दिया। जमीन पर गिरी लड़की बुरी तरह से घबरा गई और अपनी मदद के लिए शोर मचाने लगी। इस दौरान मौके पर मौजूद एक अन्य लड़की ने पीड़ित की सहायता के लिए आगे आते हुए किसी तरह दूसरे समुदाय के युवक से बचाया। इसके बाद घर पहुंची लड़की ने जब परिजनों को मामले की जानकारी दी तो गुस्साए परिजन कई अन्य लोगों को साथ लेकर लोहा मंडी थाने पहुंच गए। इस दौरान पुलिस और गुस्साए लोगों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। पुलिस लोगों को समझा नहीं पाई तो उन्होंने बाजार में हंगामा शुरू कर दिया और दुकानें बंद कर सड़क पर नारेबाजी करने लगे। इस मामले में पुलिस का कहना है कि आरोपी युवक को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम को निर्देशित कर भेजा गया है। जल्द ही उसे तलाश कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा, तब कहीं जाकर यह हंगामा शांत हुआ।Full View

Tags:    

Similar News