फेसबुक पर प्यार, फिर शादी- पत्नी व मां बाप को कुल्हाडे से काटा

फेसबुक पर हुए प्यार के बाद युवती के साथ शादी रचाने वाले युवक ने अपनी पत्नी और उसके माता-पिता को कुल्हाडे से काट दिया।

Update: 2023-07-26 10:06 GMT

नई दिल्ली। फेसबुक पर हुए प्यार के बाद 24 साल की युवती के साथ शादी रचाने वाले युवक ने अपनी पत्नी और उसके माता-पिता को कुल्हाडे से काटकर मौत के घाट उतार दिया। ट्रिपल मर्डर की वारदात को अंजाम देने के बाद पेशे से मैकेनिकल इंजीनियर 9 महीने के अपने मासूम बच्चे को साथ लेकर सीधा थाने पहुंचा और पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। दरअसल असम के रहने वाले पेशे मैकेनिकल इंजीनियर नजीबुर्रहमान की वर्ष 2020 के जनवरी महीने में संघमित्रा नामक युवती के साथ फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। दोनों के बीच प्रेम इस कदर परवान चढ़ा कि देशभर में कोरोना संक्रमण की वजर से लगे लॉकडाउन के बावजूद दोनों भागकर कोलकाता चले गए थे।

संघमित्रा के परिजनों ने बेटी के इस तरह अपने प्रेमी के साथ भागकर जाने पर आपत्ति जताई थी। जिसके चलते घर लौटकर आई संघमित्रा ने बाद में कोलकाता की एक अदालत में अपने इंजीनियर प्रेमी के साथ शादी कर ली थी। संघमित्रा के परिजनों ने बेटी के खिलाफ चोरी का आरोप लगाते हुए जब थाने में शिकायत दर्ज कराई तो पुलिस द्वारा उसे अरेस्ट कर लिया गया। 1 महीने तक न्यायिक हिरासत में रही संघमित्रा को जब जमानत मिल गई तो वह अपने माता पिता के साथ रहने लगी थी। लेकिन प्रेमी के प्यार में पूरी तरह से डूबी संघमित्रा वर्ष 2022 के जनवरी महीने में एक बार फिर से नजीबुर्रहमान के साथ फरार हो गई। चेन्नई पहुंचे प्रेमी प्रेमिका 5 महीने तक वहां रहे। फिर अगस्त में जब संघमित्रा वापस लौटी तो वह प्रेग्नेंट हो गई थी।

चेन्नई से आने के बाद नजीबुर्रहमान के घर रह रही संघमित्रा ने एक बेटे को जन्म दिया। लेकिन मार्च महीने में दोनों के रिश्ते इस कदर बिगड़ गए कि संघमित्रा अपने बेटे के साथ माता पिता के यहां रहने के लिए चली गई। नजीबुर्रहमान के ऊपर उसने उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत की थी। इस पर नजीबुर्रहमान के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करते हुए पुलिस ने उसे अरेस्ट कर लिया था। 28 दिन बाद मिली जमानत पर जेल से बाहर निकला नजीबुर्रहमान एक बार फिर से बेटे से मिलने के लिए संघमित्रा के घर पहुंचा। लेकिन परिजनों ने उसकी बेटे से मुलाकात नहीं होने दी।


यह मामला इस कदर आगे तक बढ़ा की नजीबुर्रहमान ने बीती रात संघमित्रा और उसके माता-पिता का कत्ल कर डाला और फिर 9 महीने के बच्चे को लेकर वहां से भाग निकला। अपने घर पहुंचने के बजाय इंजीनियर सीधा थाने में पहुंचा और पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। मामले की जानकारी पाकर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां पर संघमित्रा और उसके माता-पिता खून से लथपथ हुए पड़े थे। तीनों के शरीर पर इंजीनियर ने कुल्हाड़ी से प्रहार किए थे तीनों की बेहद निर्मलता के साथ काट कर हत्या की गई थी।Full View

Tags:    

Similar News