गोलियों से भूनकर 2 किसानों की हत्या- सिंचाई करने गये थे खेत पर

डबल मर्डर की वारदात से 2 परिवारों के भीतर बुरी तरह से कोहराम मच गया है।

Update: 2023-07-04 06:08 GMT

सुल्तानपुर। डबल मर्डर की वारदात से 2 परिवारों के भीतर बुरी तरह से कोहराम मच गया है। दोहरे हत्याकांड की जानकारी मिलते ही हडबड़ाई पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घटनास्थल की छानबीन करने के बाद दोनों किसानों के शव कब्जे में लेकर भेज दिए हैं।

सुल्तानपुर जनपद के अखंड नगर थाना क्षेत्र के मरूई कृष्ण दास पुर गांव के रहने वाला 60 वर्षीय किसान धर्मराज मौर्य अपने पड़ोसी 45 वर्षीय विजय कुमार राजभर के साथ खेतों पर पानी चलाने के लिए गया था। पुरानी दोस्ती होने की वजह से दोनों किसान जंगल में एक दूसरे के खेत की बराबर में खेत में पानी चलाने के लिए गए थे।


हर रोज की तरह सोमवार की रात भी दोनों किसान अपने अपने घर से भोजन करने के बाद सिंचाई करने के लिए खेत पर पहुंचे किसान देर रात तक सिंचाई करने के बाद रात में वहीं पर चारपाई डालकर सो गए थे। रात में किसी समय जंगल में पहुंचे हमलावरों ने दोनों किसानों के ऊपर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। रात में गोली चलने की आवाज को सुनकर दहशत में आए गांव के लोग तुरंत लाठी-डंडे लेकर जंगल की तरफ दौड़े जहां खेत पर दोनों किसान खून से लहूलुहान हुए पड़े थे और उनके शरीर में गोलियां लगी हुई थी।

मामले की जानकारी मिलते ही परिजनों में बुरी तरह से कोहराम मच गया। डबल मर्डर की वारदात की जानकारी पाकर थाना अखंड नगर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की छानबीन करने के बाद दोनों किसानों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए हैं।Full View

Tags:    

Similar News