बच्चों के विवाद में बड़े भिड़े- चली धांय धांय गोलियां- हो गई एक की मौत

बच्चों के बीच हुए विवाद ने बड़ा रूप अख्तियार कर लिया। बड़ों के इस विवाद में बीच में आने के बाद हुई गोलाबारी की...

Update: 2023-12-05 06:55 GMT

अयोध्या। बच्चों के बीच हुए विवाद ने बड़ा रूप अख्तियार कर लिया। बड़ों के इस विवाद में बीच में आने के बाद हुई गोलाबारी की चपेट में आकर एक व्यक्ति की मौत हो गई है। जबकि घायल हुए चार अन्य को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मंगलवार को अयोध्या के पूरा कलंदर थाना क्षेत्र के अबनापुर सरोहा गांव में रहने वाले अभिषेक सिंह उर्फ सरवन सिंह तथा शैलेंद्र कुमार सिंह उर्फ पंकज सिंह के बच्चों के बीच किसी भी बात को लेकर विवाद हो गया था।

पंकज सिंह जब अपने बच्चे दीपेंद्र सिंह को साथ लेकर सरवन सिंह के घर उसके बच्चों द्वारा की गई मारपीट का उलहाना देने के लिए गया था तो वहां पर बड़ों के बीच आपस में कहासुनी हो गई। इस तू तू मैं मैं के मारपीट में तब्दील होने के बाद सरवन सिंह घर के भीतर रखी लाइसेंसी बंदूक उठाकर ले आया और तैश में आकर पंकज सिंह के बेटे दीपेंद्र पर गोली चला दी।

गोली लगने से विवेक सिंह पुत्र समर बहादुर सिंह और दीपेंद्र सिंह पुत्र शैलेंद्र कुमार भी घायल हो गए। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल हुए दोनों लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां विवेक सिंह की मौत हो गई है।

थाना अध्यक्ष रतन शर्मा ने बताया है कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अस्पताल में भर्ती एक अन्य घायल की स्थिति अभी नाजुक बनी हुई है। गांव में बने तनाव को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस और तैनात कर दी गई है। पुलिस घटना की छानबीन में लगी हुई है।

Full View

Tags:    

Similar News