कर्ज में डूबा व्यवसायी यमुना में कूदा- मचा हड़कंप

बताया जा रहा है कि युवा व्यवसाई कर्ज की वजह से परेशान था, इसलिए उसने यह आत्मघाती कदम उठाया है।;

Update: 2023-10-10 14:24 GMT

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद जिले के बसई मोहम्मदपुर क्षेत्र में कथित रूप से कर्ज के मकड़जाल में फंसे एक युवा व्यवसायी ने मंगलवार को यमुना नदी में छलांग लगा दी। देर शाम तक युवक का कोई पता नही चल सका है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि थाना दक्षिण क्षेत्र के सुहाग नगर निवासी संतोष अग्रवाल के पुत्र प्रशांत अग्रवाल (25) की कोटला रोड पर कपड़े की दुकान है। प्रशांत बाइक से यमुना पुल पहुंचा और अचानक यमुना में छलांग लगा दी। आसपास मौजूद लोगों ने‌ शोर मचाया और पुलिस को सूचना दी। युवक की तलाश में पुलिस के गोताखोर लगाये गये हैं मगर देर शाम तक युवक का पता नहीं चल सका है। युवक की तलाश के लिए आगरा से स्टीमर भी मंगाया गया है।

बताया जा रहा है कि युवा व्यवसाई कर्ज की वजह से परेशान था। इसलिए उसने यह आत्मघाती कदम उठाया है।

Tags:    

Similar News