रिलायंस के ज्वैलरी शोरूम पर डकैतों का धावा- दिनदहाड़े लूटे जेवरात

10 मिनट के भीतर कार सवार बदमाशों द्वारा अंजाम दी गई इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया।

Update: 2023-11-09 09:32 GMT

देहरादून। महामहिम राष्ट्रपति के राजधानी दौरे के चलते की गई पुलिस की कड़ी व्यवस्था के बीच डकैत रिलायंस के ज्वेलरी के शोरूम पर धावा बोलते हुए बदमाश पूरे शोरूम के जेवरात समेटकर ले गए हैं। 10 मिनट के भीतर कार सवार बदमाशों द्वारा अंजाम दी गई इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया। पुलिस के तमाम नाकेबंदी के दावों के बीच शोरूम को खाली करके निकले बदमाश सुरक्षित अपने ठिकाने पर पहुंच गए हैं।

बृहस्पतिवार की प्रातः तकरीबन 10:30 बजे जब रिलायंस के ज्वैलरी शोरूम को स्टाफ द्वारा खोला गया था। उसी समय कार में सवार होकर पांच लोग ग्राहक बनकर ज्वेलरी शोरूम के भीतर घुसे।

बदमाशों ने हथियार निकालते हुए शोरूम के भीतर मौजूद कर्मचारियों के ऊपर तान दिए। पूरी तैयारी के साथ आए बदमाशों ने गन पॉइंट पर कब्जे में लिए गए कर्मचारियों को पैंटी में बंद कर दिया और सभी के हाथ प्लास्टिक की रस्सी से बांध दिए। इसके बाद निरंकुश हुए बदमाश पूरे इत्मीनान के साथ शोरूम को खाली करते हुए महज दस मिनट के भीतर करोड़ों रुपए की कीमत के हीरे एवं सोने के जेवरात लूटकर फरार हो गए।

Full View

राजधानी में डकैती की यह वारदात ऐसे मौके पर अंजाम दी गई है, जब पूरी राजधानी राष्ट्रपति द्रोपती मूर्मू के दौरे के मददेनजर हाई अलर्ट पर थी। इसके बावजूद बदमाशों ने पुलिस की सारी सुरक्षा व्यवस्था को तार तार करते हुए डकैती की बड़ी घटना को अंजाम दे दिया है।

डकैती की जानकारी मिलते ही शहर के तमाम ज्वेलर्स एवं सर्राफा कारोबारी मंडल के पदाधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं। डकैती की वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया। सक्रियता दिखाने के लिए पुलिस द्वारा तमाम शहर की नाकेबंदी की गई, लेकिन बदमाश लूट के माल के साथ अपने सुरक्षित ठिकाने पर पहुंचने में कामयाब रहे हैं।

Tags:    

Similar News