कोर्ट में चली ताबड़तोड़ गोलियां- गैंगस्टर संजीव जीवा पर किया हमला

राजधानी की अदालत में चली गोलियां संजीव महेश्वरी जीवा को निशाना बनाते हुए चलाई गई है।

Update: 2023-06-07 11:14 GMT

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में पोक्सो कोर्ट के गेट पर वकील की ड्रेस में पहुंचे बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दी। राजधानी की अदालत में चली गोलियां संजीव महेश्वरी जीवा को निशाना बनाते हुए चलाई गई है। गोलीबारी की इस घटना की चपेट में आई एक बच्ची भी गोली लगने से घायल हुई है। बुधवार को राजधानी लखनऊ की अदालत में पेशी पर पहुंचे माफिया डॉन संजीव जीवा को निशाना बनाते हुए बदमाशों द्वारा ताबड़तोड़ फायरिंग की गई है। केसर बाग में पाक्सों कोर्ट के गेट पर वकील की ड्रेस पहनकर पहुंचे बदमाशों ने संजीव जीवा को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दी।


बताया जा रहा है कि बदमाशों द्वारा की गई गोलीबारी के दौरान संजीव महेश्वरी जीवा गोली लगने से घायल हो गया है, इस दौरान एक बच्ची भी गोलीबारी की घटना की चपेट में आकर घायल हुई है। कृष्णानंद राय हत्याकांड के आरोपी संजीव महेश्वरी जीवा को गोली मारने की घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के आला अफसर फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर मामले की तहकीकात में जुट गए हैं। दोपहर के समय वकील की वेशभूषा धारण कर कोर्ट में गोलीबारी करने पहुंचे बदमाशों की फायरिंग की चपेट में आकर संजीव महेश्वरी जीवा की मौत हो जाने की जानकारी मिल रही है।इस शूट आउट में घायल हुई बच्ची की भी मौत होना बताई जा रही है।


Tags:    

Similar News