चाकू से गोदकर भाजपा नेता का कत्ल- टीन शेड के कमरे में मिला शव

बृहस्पतिवार को गांव कोची के रहने वाले 38 वर्षीय भाजपा नेता रविंद्र सिंह की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई है।

Update: 2023-10-12 07:27 GMT

अमेठी। भारतीय जनता पार्टी के नेता की चाकू से गोदकर नृशंस हत्या कर दी गई है। मामले की जानकारी मिलते ही परिजनों में बुरी तरह से कोहराम मच गया है। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

बृहस्पतिवार को गांव कोची के रहने वाले 38 वर्षीय भाजपा नेता रविंद्र सिंह की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई है। वह बुधवार की सवेरे तकरीबन 9:00 बजे कहीं जाने की बात कह कर घर से निकले थे।

बीते दिन की देर शाम तक भी जब भाजपा नेता लौटकर घर नहीं आए तो परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की। तमाम संभावित स्थानों पर की गई खोजबीन के बावजूद उनका कहीं पता नहीं चला। परिजन उनके फोन पर कॉल करते रहे लेकिन उधर से फोन रिसीव नहीं हुआ।


परिजनों ने आज थाने पहुंचकर भाजपा नेता के लापता होने की जानकारी आज बृहस्पतिवार को पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। इसके बाद भाजपा नेता का शव गांव में ही रहने वाले एक व्यक्ति के टीन शेड से बने कमरे से बरामद किया गया है। भाजपा नेता पर चाकुओं से प्रहार करते हुए उसका कत्ल किया गया था।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके पर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर इलमारनजी भारी पुलिस फोर्स के साथ मौजूद हैं। पुलिस अधीक्षक ने बताया है कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

Full View

Tags:    

Similar News