बहन के साथ बाजार जा रही किशोरी पर एसिड अटैक-हालत गंभीर

अपनी बहन के साथ बाजार में जा रही 17 वर्षीय किशोरी के ऊपर बाइक पर सवार होकर आए दो युवकों ने एसिड अटैक किया।;

Update: 2022-12-14 09:02 GMT
बहन के साथ बाजार जा रही किशोरी पर एसिड अटैक-हालत गंभीर
  • whatsapp icon

नई दिल्ली। अपनी बहन के साथ बाजार में जा रही 17 वर्षीय किशोरी के ऊपर बाइक पर सवार होकर आए दो युवकों ने एसिड अटैक किया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। भागदौड़ करते हुए पुलिस ने एसिड अटैक के एक आरोपी व्यक्ति को हिरासत में लिया है। एसिड अटैक में घायल हुई लड़की को सफदरजंग अस्पताल में रेफर किया गया है।

बुधवार को राजधानी दिल्ली के द्वारका इलाके में रहने वाली 17 वर्षीय लड़की अपनी बहन के साथ बाजार जा रही थी। उसी समय बाइक पर सवार होकर आए नकाबपोश दो लोगों में से पीछे बैठे लड़के ने 17 वर्षीय लड़की के ऊपर तेजाब से हमला बोल दिया। शरीर पर तेजाब गिर जाने से लड़की बुरी तरह से चिल्ला उठी। आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को मामले की जानकारी दी। किशोरी पर एसिड अटैक की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे सफदरजंग अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। लड़की की हालत फिलहाल चिंताजनक बताई जा रही है। घायल हुई लड़की के पिता ने बताया है कि उसकी बेटियां सवेरे के समय एक साथ बाजार के लिए निकली थी। तेजाब फेंकने वाले दोनों आरोपियों ने अपना चेहरा नकाब से ढका हुआ था। पुलिस ने घटना के संबंध में भागदौड़ करते हुए एक आरोपी को हिरासत में लिया है।

Tags:    

Similar News