शॉपिंग करके लौट रही लड़की पर एसिड अटैक- 23 दिन बाद थी शादी

अपनी मां के साथ शॉपिंग करके बाजार से लौट रही लड़की पर मास्क और ग्लव्स पहनकर आए हमलावर ने एसिड अटैक कर दिया।

Update: 2023-11-17 10:13 GMT

महाराजगंज। अपनी मां के साथ शॉपिंग करके बाजार से लौट रही लड़की पर मास्क और ग्लव्स पहनकर आए हमलावर ने एसिड अटैक कर दिया। जिससे लड़की का चेहरा और शरीर बुरी तरह से झुलस गया है। अस्पताल ले जाई गई लड़की को हायर सेंटर भेजा गया है। 23 दिन बाद लड़की की शादी होने वाली थी। एसिड अटैक की सूचना मिलते पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया। पुलिस अधीक्षक खुद मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की जांच पड़ताल की। पुलिस की 10 टीमें गठित करके हमलावर की तलाश में दौडाई गई है।

भिटोली थाना क्षेत्र के थरौली गांव में रहने वाली लड़की अपनी मां के साथ बाजार में शॉपिंग करने के लिए गई थी। वापस लौटते समय स्कूटी पर सवार होकर आए युवक ने लड़की के ऊपर एसिड अटैक कर दिया। हमलावर अपने चेहरे पर मास्क लगाने के अलावा हाथ में ग्लव्स पहने हुए था।

जैसे ही लड़की नजदीक में आई वैसे ही उसने उसके चेहरे पर तेजाब फेंक दिया। शरीर पर तेजाब गिरते ही लड़की बुरी तरह से चिल्लाई। उसकी आवाज को सुनकर आसपास के लोग हमलावर को पकड़ने के लिए उसके पीछे दौड़े। लेकिन वह हाथ नहीं लग सका। लड़की पर एसिड अटैक की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।

Full View

पुलिस अधीक्षक डॉक्टर कौस्तुभ फोर्स को साथ लेकर मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की जांच पड़ताल की। पुलिस को मौके से ग्लव्स और एसिड की बोतल पड़ी हुई मिली है। पुलिस अधीक्षक ने बताया है कि पीड़ित पिता की ओर से अज्ञात के खिलाफ दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करते हुए एसिड अटैक करके भागे हमलावर की तलाश में 10 टीमों को लगाया गया है। उन्होंने बताया है कि युवती की तबीयत में अब सुधार है। पुलिस चार संदिग्ध लोगों को पूछताछ कर रही है। दर्जन भर से अधिक स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज निकालकर जांच पड़ताल की जा रही है।

Tags:    

Similar News