नीता अंबानी बनेंगी प्रोफेसर ! -विजिटिंग प्रोफेसर के लिए प्रस्ताव

नीता अंबानी को बीएचयू ने विजिटिंग प्रोफेसर बनाने का प्रस्ताव भेजा है।

Update: 2021-03-14 11:21 GMT

वाराणसी। रिलायंस फाउन्डेशन की अध्यक्ष नीता अंबानी को बीएचयू ने विजिटिंग प्रोफेसर बनाने का प्रस्ताव भेजा है। यह प्रस्ताव सामाजिक विज्ञान संकाय में स्थापित महिला अध्ययन और विकास केन्द्र की ओर से भेजा गया है।

पूर्वी उत्तर प्रदेश की महिलाओं को सशक्त और समृद्ध बनाने के लिए बीएचयू ने खास प्लान तैयार किया है। इसी प्लान के तहत रिलायंस फाउन्डेशन की अध्यक्ष नीता अम्बानी को बीएचयू ने उक्त प्रस्ताव भेजा है। नीता अम्बानी अगर प्रस्ताव को मंजूर कर लेती हैं, तो वे जल्द ही बीएचयू में महिलाओं को पढ़ाती हुई नजर आयेंगी। बताया जा रहा है कि नीता अंबानी की मौखिक सहमति के बाद उन्हें यह प्रस्ताव भेजा गया है। यदि नीता अंबानी प्रोफेसर बन जाती हैं, तो इससे पूर्वांचल की महिला शक्ति को फायदा होगा। महिलाओं के विकास के लिए नीता अंबानी ने वर्ष 2010 में रिलायंस फाउन्डेशन की स्थापना की थी। तभी से वे इस क्षेत्र में अग्रणी भूमिका नजर आ रही हैं।



Tags:    

Similar News