UP में दो दर्जन से अधिक अफसरों के तबादले
उत्तर प्रदेश शासन ने लगभग दो दर्जन से अधिक जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों के ट्रांसफर किये हैं;
लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन ने लगभग दो दर्जन से अधिक जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों के ट्रांसफर किये हैं। विशेष सचिव आरवी सिंह ने अधिकारियों के यह भी निर्देश दिये हैं कि अपने नवीन तैनाती के स्थान पर किसी प्रतिस्थानी की प्रतीक्षा किये बिना तत्काल कार्यभार ग्रहण किया जाना सुनिश्चित करें। इन तबादला सूची में सहारनपुर, फतेहपुर, लखनऊ के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों के नाम भी शामिल हैं।