डीएम ने जनता दरबार में समस्याएं सुनकर अफसरों को दिये यह निर्देश
डीएम के जनता दरबार में आए लोगों ने भूमि विवाद, कृषिराशन और जलभराव आदि की समस्याएं जिलाधिकारी के सामने रखी।;
मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह ने आज अपने दफ्तर में जनता दरबार लगाकर जनपद भर के विभिन्न स्थानों से आए फरियादियों की समस्याओं को सुना और आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए अफसरों के जरिए उनका निस्तारण भी कराया।
शुक्रवार को जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह ने आज कलेक्ट्रेट स्थित अपने दफ्तर पर जनता दरबार लगाते हुए जनसुनवाई के अंतर्गत जनपद भर के विभिन्न स्थानों से अपनी शिकायत लेकर जिला मुख्यालय पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को सुना। जिले भर के विभिन्न स्थानों से डीएम के जनता दरबार में आए लोगों ने भूमि विवाद, कृषि, राशन और जलभराव आदि की समस्याएं जिलाधिकारी के सामने रखी।
डीएम चंद्र भूषण सिंह ने फरियादियों की समस्याओं को विस्तार से सुनने के बाद मौके पर मौजूद अधिकारियों को फरियादियों की शिकायतें सौंपते हुए उनके निस्तारण के लिए निर्देश दिए। जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह ने शिकायत सौंपते समय अफसरों से कहा कि दी गई शिकायतों का निस्तारण त्वरित गति से प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि शासन की ओर से प्राप्त हुए दिशा निर्देशों के अंतर्गत जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह द्वारा रोजाना अपने दफ्तर में दूर दराज से आए लोगों की समस्याओं को गंभीरता के साथ सुना जाता है। जिसका गुणवत्ता परक निस्तारण अधिकारियों के माध्यम से कराया जाता है।