2024 में देश भाजपा मुक्त होगा: ललन

महागठबंधन की सरकार बनने के बाद से ही सुशील मोदी और ललन सिंह एक दूसरे पर लगातार निशाना साध रहे हैं।;

Update: 2022-09-14 11:19 GMT
2024 में देश भाजपा मुक्त होगा: ललन
  • whatsapp icon

पटना। बिहार में सत्तारूढ़ जनता दल यूनाइटेड(जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने केंद्र शासित दादरा नगर हवेली एवं दमन दीव में प्रदेश जदयू की पूरी इकाई के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में विलय होने के बाद बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के तंज पर पलटवार करते हुए कहा कि 2024 में देश भाजपा मुक्त होगा।

बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद से ही सुशील मोदी और ललन सिंह एक दूसरे पर लगातार निशाना साध रहे हैं। इसी कड़ी में केंद्र शासित दादरा नगर हवेली एवं दमन दीव में प्रदेश जदयू की पूरी इकाई के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में विलय होने के बाद जब मोदी ने ट्वीट कर जदयू पर तंज कसा कि अब दादरा नागर हवेली भी जदयू मुक्त हो गया। अभी अनेक राज्य इकाइयों में विद्रोह होना बाकी है । तब सिंह ने भी ट्वीट कर पलटवार किया और कहा "चिंता मत कीजिए सुशील जी, 2024 में देश भाजपा मुक्त होगा। देश को सांप्रदायिकता, महंगाई व बेरोज़गारी से छुटकारा मिलेगा और देश में सामाजिक सौहार्द का वातावरण बनेगा।"

इससे पहले भाजपा के अधिकारिक ट्विटर हेंडल से ट्वीट कर कहा गया कि, "नीतीश कुमार द्वारा बिहार में विकास को गति देने वाली भाजपा का साथ छोड़कर बाहुबली, भ्रष्ट एवं परिवारवादी पार्टी का साथ देने के विरोध में दादरा नगर हवेली एवं दमन दीव के जदयू के 17 में से 15 जिला पंचायत सदस्य एवं प्रदेश जदयू की पूरी ईकाई आज भाजपा में शामिल हुई।"

वार्ता

Tags:    

Similar News