सरकार ने लगाया एक सप्ताह का लाॅकडाउन

लाॅकडाउन 22 फरवरी की रात्रि 8 बजे से एक सप्ताह का लाॅकडाउन रहेगा

Update: 2021-02-21 13:35 GMT

मुंबई। कोरोना संक्रमण के बढ़ते महाराष्ट्र सरकार ने जनपद अमरावती में एक सप्ताह के लिये लाॅकडाउन कर दिया है। लाॅकडाउन में जरूरी सेवाओं की अनुमति दी गई है। सरकार ने जनपद अमरावती के साथ-साथ अन्य जनपदों में भी सख्ती बढ़ा दी है।

मिली जानकारी के अनुसार कोरोना संक्रमण रफ्तार से बढ़ रहा है। आज महाराष्ट्र सरकार ने जनपद अमरावती में एक सप्ताह के लिये लाॅकडाउन लगा दिया है। सरंक्षक मिनिस्टर यशोमति ठाकुर ने आज इस बात की घोषणा की है। लाॅकडाउन 22 फरवरी की रात्रि 8 बजे से एक सप्ताह का लाॅकडाउन रहेगा। उन्होंने कहा कि अचलपुर शहर को लाॅकडाउन से बाहर रखा गया है। सरकार द्वारा लाॅकडाउन के दौरान जरूरी सेवाओं की अनुमति दी गई है। सरकार ने जनपद अमरवती के साथ-साथ और जनपदों में भी सख्ती बढ़ा दी है।

Tags:    

Similar News