बहन पर डाली बुरी नजर तो लड़की ने डॉक्टर का गुप्तांग काट भेजा पत्नी को

बहन पर डाली बुरी नजर तो लड़की ने डॉक्टर का गुप्तांग काट भेजा पत्नी को

कानपुर देहात। सरकारी अस्पताल के डॉक्टर की राही पर्यटक आवास गृह में की गई हत्या के सिलसिले में जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रही महिला की हाईकोर्ट ने जमानत मंजूर कर ली है। तकरीबन 10 साल पहले कानपुर देहात में तैनात रहे सरकारी डॉक्टर की हत्या करने के बाद आरोपी महिला ने उसके गुप्तांग को काटकर कुरियर के माध्यम से डॉक्टर की पत्नी को भेज दिया था। कानपुर देहात में 10 साल पहले अंजाम दी गई सरकारी डॉक्टर की हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रही दोषी महिला को हाईकोर्ट ने बड़ी राहत प्रदान करते हुए उसकी जमानत को मंजूर कर लिया है।

10 साल पहले कानपुर देहात में तैनात रहे सरकारी डॉक्टर सतीश चंद्र की हत्या की दोषी पाई गई महिला ने डॉक्टर की हत्या करने के बाद उसके गुप्तांग को काटकर कुरियर की सहायता से उसने उसकी पत्नी को भेज दिया था। जेल में बंद चल रही महिला का आरोप था कि डॉक्टर उसके साथ जबरन दुष्कर्म करता था और उसे बदनाम करने का डर दिखाकर चुप कर देता था। डॉक्टर ने जब उसकी बहन पर भी बुरी नजर रखनी शुरू कर दी तो उसे डॉक्टर की यह हरकत बर्दाश्त नहीं हुई।


जिसके चलते उसने डॉक्टर की हत्या की साजिश रची और वर्ष 2013 की 15 जुलाई को फोन कॉल करके डॉक्टर को राही गेस्ट हाउस में बुलाया। 21 जुलाई को डॉक्टर के पहुंचने से पहले ही महिला गेस्ट हाउस में पहुंच गई थी। तकरीबन ढाई घंटे के इंतजार के बाद जब डॉक्टर गेस्ट हाउस में पहुंचा तो महिला ने ढेर सारी गोलियां शराब की बोतल में डाल दी। शराब पीने के शौकीन डॉक्टर चंद्रा ने जब बोतल में भरी शराब अपने हलक से नीचे उतारा तो वह बेसुध हो गया। इसके बाद महिला ने डॉक्टर के दोनों हाथ पैर बांधे और मुंह पर टेप चिपका दिया तथा धारदार चाकू से गला काटने के बाद उसके गुप्तांग को भी काटकर अलग कर दिया। जिसे बाद में उसने प्लास्टिक की थैली में रखकर कुरियर की सहायता से उसकी पत्नी को भेज दिया।

epmty
epmty
Top