कोर्ट में देरी से पहुंचने का खामियाजा- पुलिसकर्मियों को काटनी पड़ी घास

कोर्ट में देरी से पहुंचने का खामियाजा- पुलिसकर्मियों को काटनी पड़ी घास

मुंबई। अदालत में देरी से पहुंचने वाले दो पुलिसकर्मियों को अदालत ने सबक सिखाने के लिए दोनों को घास काटने की सजा सुना डाली। अदालत द्वारा सुनाई गई इस सजा से हक्का-बक्का रह गये अब दोनों पुलिस कर्मी काफी नाराज बताए जा रहे हैं और इस मामले की जानकारी उन्होंने अपने उच्च अधिकारियों को भी दे दी है।

बुधवार को महाराष्ट्र के परवणी जनपद की अदालत में कोर्ट ने देरी से पहुंचे दो पुलिसकर्मियों को अच्छा सबक सिखाते हुए कोर्ट की सुनवाई शुरू होने के आधे घंटे बाद पहुंचे दो पुलिस कर्मियों को घास काटने की सजा सुनाई है। मानवत थाने के एक कांस्टेबल एवं हेड कांस्टेबल ने 22 अक्टूबर की रात गस्त करने के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में दो आरोपियों को पकड़ा था।

दोनों आरोपियों को अदालत में सवेरे 11:00 बजे पेश किया जाना था। लेकिन यह दोनों पुलिसकर्मी गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को लेकर जब 11:30 पर अदालत में पहुंचे तो पुलिस कर्मियों की इस देरी को देखकर प्रथम श्रेणी के न्यायिक मजिस्ट्रेट नाराज हो गए।

अदालत की नाराजगी इस हद तक जा पहुंची कि जज साहब ने आधे घंटे की देरी से पहुंचे दोनों पुलिस कर्मियों को घास काटने की सजा सुना दी। घास काटने की सजा मिलते ही हक्का-बक्का रह गए दोनों पुलिस कर्मियों ने घास काटने की सजा की बाबत अपने वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी दी। अब पुलिस अधीक्षक की ओर से बताया गया है कि इस मामले में उचित कार्यवाही के लिए एक विस्तृत रिपोर्ट न्यायपालिका को भेज दी गई है।

epmty
epmty
Top