हाईवे पर खून ही खून- दूर तक बिखरी ऊंटों की लाश- लोगों ने लगाया जाम

हाईवे पर खून ही खून- दूर तक बिखरी ऊंटों की लाश- लोगों ने लगाया जाम

फलोदी। भारतमाला हाईवे पर तेजी के साथ दौड़ रहा वाहन सड़क से होते हुए जा रहे ऊंटों के काफिले को रौंदता हुआ निकल गया, जिससे दूर तक ऊंटों की लाश बिखर गई और हाईवे पर खून ही खून हो गया। टोल प्लाजा के पास घायल होकर बुरी तरह से तड़प रहे दो ऊंटों को देखकर गुस्साए लोगों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जाम लगा रहे लोगों को हादसा करके फरार हुए गाड़ी चालक का पता लगाकर उसकी गिरफ्तारी का आश्वासन दिया।


शुक्रवार को फलोदी जनपद के भोजासर थाना क्षेत्र के लक्ष्मण नगर टोल प्लाजा के पास गुजरात- पंजाब भारतमाला हाईवे पर ऊंटों की लाश दूर तक बिखरी हुई देखकर लोग बुरी तरह से आश्चर्य चकित रह गए।

स्थानीय लोगों ने पुलिस और प्रशासन को घटना की जानकारी दी। हालात ऐसे थे कि दूर तक ऊंटों की लाश बिक्री हुई थी और हाईवे हादसे का शिकार हुए ऊंटों के खून से रंगा हुआ था।

तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आकर बुरी तरह से लहूलुहान हुए दो ऊंट हाईवे पर बुरी तरह से तड़प रहे थे। हादसे से गुस्साए लोगों ने हाईवे पर जाम लगा दिया।


भोजासर थाना अध्यक्ष अशोक कुमार बिश्नोई ने बताया की देर रात ऊंटों का झुंड भारत माला हाईवे पर आ गया था, जिसके चलते सड़क पर फर्राटा भरते हुए तेजी के साथ दौड़ रहा वाहन उन ऊंटों को टक्कर मारने के बाद मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने जेसीबी की सहायता से हाईवे पर बिखरी पड़ी ऊंट की लाशों को हटवा कर हाईवे के यातायात को सुचारु किया है।

Next Story
epmty
epmty
Top