नाबालिग से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी ने जेल में लगाई फांसी

नाबालिग से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी ने जेल में लगाई फांसी

मुंबई। 12 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या के आरोपी ने सेंट्रल जेल के भीतर फांसी के फंदे पर झूलकर अपनी जान दे दी है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शौचालय में तौलिए से लटके मिले आरोपी के शव को उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

रविवार को मुंबई के कल्याण में 12 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या के आरोपी 35 वर्षीय विशाल गवली ने तलोजा सेंट्रल जेल के भीतर शौचालय में तौलिए से फंदा बनाकर उसके ऊपर झूलते हुए सुसाइड कर लिया है।

वर्ष 2024 के दिसंबर महीने में हुए बलात्कार और मर्डर की घटना में विशाल और उसकी पत्नी साक्षी को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया था।

पीड़िता लड़की कोलसेवाड़ी से लापता हुई थी और उसकी लाश बापगांव में मिली थी। पुलिस ने खोजबीन करने के बाद दंपति पर अपहरण, दुष्कर्म, हत्या और साक्ष्य मिटाने के आरोप लगाए थे।

फरवरी महीने में पुलिस द्वारा दंपत्ति के विरुद्ध 948 पन्नों की चार्ज शीट दाखिल की गई थी। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Next Story
epmty
epmty
Top