विवादित स्थान पर सामुदायिक झंडा फहराने से तनाव- लगाया कर्फ्यू

विवादित स्थान पर सामुदायिक झंडा फहराने से तनाव- लगाया कर्फ्यू

इंफाल। विवादित स्थान पर सामुदायिक झंडा फहराने की वजह से दो जनजातियों के बीच बढे विवाद और मौके पर उत्पन्न हुए तनाव को ध्यान में रखते हुए इलाके में 17 अप्रैल तक कर्फ्यू लगा दिया गया है।

मणिपुर के चुरा चांदपुर जनपद में दो जनजातियों के बीच हुए विवाद के बाद उत्पन्न हुए तनाव को देखते हुए 17 अप्रैल तक कर्फ्यू लगा दिया गया है।

जोमी और हमार जनजाति के बीच विवादित स्थान पर अपने-अपने समुदाय का झंडा फहराने को लेकर हुए विवाद के बाद तनाव उत्पन्न हो गया था, जिस स्थान पर सामुदायिक झंडा फहराया गया है वह विवादित जगह वी मुनहोइह और रेंगकाई गांव के बीच है।

प्रशासन की ओर से दो समुदाय के बीच हुए उत्पन्न तनाव के बादवी मुनहोइह और रेंगकाई के साथ ही कांगवाई, समुलामलान और संगाइकोट में भी कर्फ्यू लगाया गया है।

हालांकि, इन इलाकों में सुबह 6 बजे से 5 बजे शाम तक कर्फ्यू में छूट दी गई है।

Next Story
epmty
epmty
Top