आर्टिफिशियल ज्वेलरी देख बिफरी दुल्हन का शादी से इनकार- बारात को..

आर्टिफिशियल ज्वेलरी देख बिफरी दुल्हन का शादी से इनकार- बारात को..

मोदीनगर। बारात लेकर आए मेरठ निवासी युवक के परिजनों द्वारा शादी समारोह के दौरान दुल्हन के लिए दी गई ज्वेलरी के सोने की बजाय आर्टिफिशियल निकलने से बुरी तरह बिफरी दुल्हन ने शादी करने से इनकार कर दिया। काफी देर तक दोनों पक्षों के बीच समझौते की कोशिश होती रही, लेकिन दुल्हन अपने फैसले से टस से मस नहीं हुई, बाद में मामला थाने तक पहुंच गया।

दरअसल गाजियाबाद जनपद के मोदीनगर थाना क्षेत्र के गांव कादराबाद की रहने वाली लड़की का रिश्ता मेरठ के गंगानगर निवासी युवक के साथ तय हुआ था। बीते दिन बुधवार की रात लड़की पक्ष की ओर से दिल्ली- मेरठ मार्ग स्थित फार्म हाउस पर शादी समारोह का आयोजन किया गया था।

मेरठ से बारात लेकर आए दूल्हे के परिजनों ने शादी की सभी रस्में पूरी होने के बाद जिस समय दूल्हा दुल्हन फेरों के लिए बैठे थे तभी दूल्हा पक्ष की ओर से दुल्हन को जेवरात दिए गए।

दुल्हन में जब पता चला कि लड़का पक्ष की ओर से दिए गए जेवरात आर्टिफिशियल है तो वह बुरी तरह से बिफर उठी और उसने तुरंत शादी करने से इनकार कर दिया।

लड़की के इंकार से शादी समारोह में चारों तरफ हलचल शुरू हो गई। दोनों पक्षों की ओर से सक्रिय हुए लोगों द्वारा काफी देर तक समझौते की कोशिश होती रही, लेकिन दुल्हन अपने फैसले पर अडिग रही।

इसके बाद दुल्हन पय ने बारातियों को बंधक बना लिया और पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस दूल्हे और उसके पिता को हिरासत में लेकर थाने चली गई।

एसीपी मोदीनगर ज्ञान प्रकाश राय ने बताया है कि अभी तक घटना के संबंध में पुलिस को तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी।

Next Story
epmty
epmty
Top