हर्षा रिछारिया की पदयात्रा पर पुलिस ने बुलंदशहर में लगाया ब्रेक.....

बुलंदशहर। भगवान कृष्ण की कर्मस्थली वृंदावन से पदयात्रा करते हुए संभल जा रही हर्षा रिछारिया की पद यात्रा पर बुलंदशहर पुलिस ने ब्रेक लगा दिया है। फूट फूट कर रोई हर्षा रिछारिया अब संभल नहीं जा सकेगी, बल्कि नरोरा गंगा में स्नान करने के बाद वह वापसी का रुख करेगी।
भगवान कृष्ण की नगरी मथुरा के वृंदावन से काफी सोच विचार के बाद संभल की पदयात्रा पर निकली हर्षा रिछारिया अब संभल नहीं जा सकेगी। प्रशासन ने बुलंदशहर पहुंची हर्षा रिछारिया को आगे जाने की अनुमति नहीं देते हुए उन्हें संभल जाने से रोक दिया है।

प्रशासन के साथ हुई बातचीत के मुताबिक संभल की यात्रा शुरू करने वाली हर्षा रिछारिया अब नरौरा में गंगा स्नान करने के बाद वापस लौट जाएगी।
प्रशासन का कहना है कि अलीगढ़ में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत के आगमन के चलते हर्षा रिछारिया की पदयात्रा को रोका गया था, लेकिन बाद में उन्हें आगे नरौरा जाने की अनुमति दी गई है।