सम्मेलन में मंत्री कपिल ने किया सदस्यों का सम्मान- दोहराया विकसित...

मुजफ्फरनगर। भारतीय जनता पार्टी की ओर से आयोजित किए गए सक्रिय सदस्यता सम्मेलन में 573 नए सदस्यों का सम्मान किया गया। संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को दोहराते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं से सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।


भारतीय जनता पार्टी के 46वें स्थापना दिवस के अवसर पर कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत करने व संगठन की भूमिका के बारे में जानकारी देने के उद्देश्य से कल (बुधवार) जानसठ रोड स्थित आशीर्वाद बैंकट हॉल में सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया था।


सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए नगर विधायक एवं उत्तर प्रदेश सरकार के व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास मिशन तथा उधमशीलता मंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

उन्होंने पिछले 11 वर्षों में भारत ने किस प्रकार विकास के लिए अहम कदम उठाए हैं, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की छवि पर कितना प्रभाव पड़ा, इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के विकास के लिए क्या-क्या योजनाएं लागू कर रहे हैं और कौन कौन सी योजनाएं लागू की जा चुकी हैं, इन सभी बातों पर चर्चा की।

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि डबल इंजन की भाजपा सरकार GYAN – गरीब, युवा, अन्नदाता किसान और नारी सशक्तिकरण पर विशेष ध्यान दे रही है।

उन्होंने कहा कि अब हमें पार्टी की संगठनात्मक मजबूती को नए आयाम देकर आगामी चुनावों की रणनीति और सरकार की योजना तक सभी पात्रों की पहुंच सुनिश्चित करने पर काम करना है।


इसके साथ ही, उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को दोहराया और कहा कि मजबूत अर्थनीति के चलते भारत बहुत जल्द विश्व की तीसरी अर्थव्यवस्था वाला देश बन जाएगा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि हम सभी भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता हैं और जब एक कार्यकर्ता सक्रिय रूप से काम करता है, तो संगठन स्वयं मजबूत हो जाता है।

उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों को जन-जन तक पहुँचाने में कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम है। हर कार्यकर्ता हमारे लिए एक जनसंपर्क का मजबूत माध्यम है, और उनकी मेहनत से ही संगठन जन आकांक्षाओं पर खरा उतरता है।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी, जिला उपाध्यक्ष शरद शर्मा, मंडल अध्यक्ष नंदकिशोर पाल, दीपक मित्तल, पंकज माहेश्वरी, अमित शास्त्री, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष आंचल तोमर, जिला मंत्री सुधीर खटीक, सुनील दर्शन, क्षेत्रीय मंत्री पुरुषोत्तम, पूर्व चेयरमैन डॉ. सुभाष शर्मा, पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप, देवव्रत त्यागी, हरेंद्र पाल, पंकज भटनागर, रोहताश पाल, मनुप्रिय मजदूर, राधे वर्मा, कंवरपाल वर्मा, संजय मित्तल, पवन छाबड़ा, कमलकांत कश्यप, सागर वाल्मीकि, देशबंधु तोमर, सचिन प्रजापति, श्रीमोहन तायल, जगदीश पांचाल, राजीव गर्ग, कैप्टन प्रवीण, सचिन सिंघल, प्रवीण वर्मा, तेजपाल गुर्जर, हरीश अहलावत, आशुतोष वर्मा, नीरज गौतम, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा कविता सैनी, ममता अग्रवाल, दुलारी मित्तल, सीमा सैनी, सरिता गौड़, सभासद रजत धीमान, हनी पाल, सुशील गर्ग, रवि चौधरी, अजय सागर, विशाल खोकर आदि पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Next Story
epmty
epmty
Top