पटाखा फैक्ट्री में जबरदस्त ब्लास्ट- 4 मजदूरों के उड़े चीथड़े

पटाखा फैक्ट्री में जबरदस्त ब्लास्ट- 4 मजदूरों के उड़े चीथड़े

अमरावती। अनकापल्ली जनपद में स्थित पटाखा निर्माण फैक्ट्री में हुए विस्फोट के बाद भीतर काम कर रहे चार श्रमिकों के बुरी तरह से चीथड़े उड़ गए हैं। इस हादसे में जख्मी हुए अन्य मजदूरों को ट्रीटमेंट के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रविवार को आंध्र प्रदेश के अनकापल्ली जनपद के कोटा वुराटला मंडल के कैलाश पटटनम में स्थित पटाखा निर्माण फैक्ट्री के भीतर हुए जोरदार ब्लास्ट की चपेट में आकर चार श्रमिकों की मौत हो गई है।

धमाका इतना जबरदस्त था कि फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट की आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनी गई है। ब्लास्ट होने के बाद फैक्ट्री में लगी आग से ऊंची ऊंची लपटें एवं धुएं के बादल आसमान में उठने लगे।

धमाके की आवाज को सुनकर इकट्ठा हुए स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पटाखा फैक्ट्री में हुए ब्लॉस्ट की जानकारी मिलते ही अनकापल्ली के पुलिस अधीक्षक तुहीन सिन्हा पुलिस फोर्स एवं राहत एजेंसियों को साथ लेकर मौके पर पहुंचे।

राहत कर्मियों ने तुरंत बचाव एवं राहत कार्य शुरू करते हुए फैक्ट्री में आग की चपेट में जाकर झुलसे लोगों को ट्रीटमेंट के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। फायर कर्मियों ने घंटे तक पानी बरसाते हुए आग पर काबू पाया है।

Next Story
epmty
epmty
Top