भारी बारिश से हुए लैंड स्लाइड से तबाही- हजारों टूरिस्ट इधर उधर फंसे

भारी बारिश से हुए लैंड स्लाइड से तबाही- हजारों टूरिस्ट इधर उधर फंसे

नई दिल्ली। भारी बारिश के दौरान सिक्किम में हुए लैंड स्लाइड से चारों तरफ तबाही के हालात उत्पन्न हो गए हैं। पर्यटन को पहुंचे हजारों टूरिस्ट लैंडस्लाइड से रास्ते बंद होने की वजह से इधर-उधर फंस गए हैं।

देश भर में कहीं गर्मी तो पूर्वोत्तर में भारी बारिश के हालात देखने को मिल रहे हैं। सिक्किम में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण लैंडस्लाइड हुआ है। मलबे से रास्तों के बंद होने की वजह से तकरीबन 1000 पर्यटक विभिन्न स्थानों पर फंस गए हैं।


सिक्किम की राजधानी गंगटोक से तकरीबन 100 किलोमीटर दूर लाचेन चुंगतांग रोड पर मुंशीथांग एवं लेमा, बाॅब में पर्यटकों की करीब 200 गाड़ियां लैंडस्लाइड के दौरान रास्ते पर आए मलबे की वजह से फंसी हुई है। उनमें सवार पर्यटक एक गुरुद्वारे के भीतर फिलहाल शरण लिए हुए हैं।

लाचुंग और लाचेन तक पहुंचने वाले रास्ते से बुरी तरह प्रभावित हुए हैं, जिससे पर्यटकों को वहां से निकलना मुश्किल हो गया है।

उल्लेखनीय है लाचुंग और लाचेन हिल स्टेशन है जो गुरुडोंगमार झील और युमथांग घाटी के कारण अपने प्राकृतिक सौंदर्य के लिए जाने जाते हैं।

Next Story
epmty
epmty
Top