वर्दी में लहूलुहान बेड पर मिली हेड कांस्टेबल की लाश- सर्विस रिवॉल्वर..

वर्दी में लहूलुहान बेड पर मिली हेड कांस्टेबल की लाश- सर्विस रिवॉल्वर..

रामपुर। थाना गंज में तैनात हेड कांस्टेबल का गोली लगा शव बेड पर लहू लुहान हुआ मिलने से अन्य पुलिस कर्मियों में सनसनी से फैल गई। अस्पताल ले जाएं गये हेड कांस्टेबल को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। थाना परिसर स्थित अपने आवास में हैड कांस्टेबल ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली थी।

बृहस्पतिवार की सवेरे अपनी ड्यूटी पर तैनात जोया थाना क्षेत्र के रहने वाले 40 वर्षीय हेड कांस्टेबल मोहम्मद उमर दोपहर के समय तकरीबन 11:00 बजे डयूटी करते हुए थाने के भीतर स्थित अपने कमरे के अंदर चले गए थे।


इसी बीच थाना प्रभारी ने जब हेड कांस्टेबल को बुलाने के लिए अन्य पुलिसकर्मी को भेजा तो वह दफ्तर में नहीं थे, इसके बाद पुलिस कर्मी जब हेड कांस्टेबल के सरकारी आवास पर पहुंचे तो वह बिस्तर पर वर्दी में लहूलुहान हुए पड़े थे। उनकी कनपटी से खून निकल रहा था। इस नजारे को देखकर पुलिस कर्मी बुरी तरह से सकते में आ गए।

घटना की जानकारी मिलते ही थाना अध्यक्ष हेड कांस्टेबल के सरकारी आवास पर पहुंच गए। घटना के संबंध में जब पुलिस के उच्च अधिकारियों को घटना की जानकारी दी गई तो पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र तथा एडिशनल एसपी अतुल श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे।

पुलिस बल को घटना स्थल पर तैनात किया गया। अस्पताल ले जाएं गए हेड कांस्टेबल को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया है।

बताया जा रहा है कि मोहम्मद उमर पिछले कुछ समय से दिल की बीमारी से पीड़ित थे, जिसके चलते वह मानसिक तनाव में रहते थे।

Next Story
epmty
epmty
Top