खराब मौसम के कारण 40 हजार फीट की ऊंचाई पर डांवाडोल हुआ विमान

खराब मौसम के कारण 40 हजार फीट की ऊंचाई पर डांवाडोल हुआ विमान

नई दिल्ली। 40 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ रहे इंडिगो का विमान खराब मौसम के चलते डांवाडोल हुआ तो यात्रियों के होश उड़ गए। आधा घंटे तक आसमान में डांवाडोल रहे विमान के यात्रियों की सांसे अटकी रही।

गौरतलब है कि राजधानी दिल्ली से इंडिगो का विमान 6 E 5298 ने दोपहर लगभग 1 बजे दिल्ली एयरपोर्ट से झारखंड के रांची के लिए उड़ान भरी थी। बताया जाता है कि लगभग 2 बजे जब इंडिगो का यह विमान जमीन से लगभग 40 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ रहा था तब खराब मौसम के कारण अचानक से विमान डगमगाने लगा। विमान जब लड़खड़ाने लगा तब विमान में बैठे यात्री और क्रू मेंबर दहशत में आ गए और उन्होंने चिल्लाना शुरू कर दिया।

बताया जाता है कि लगभग आधे घंटे तक यह विमान हवा में ही डावांडोल स्थिति में रहा। विमान के डांवाडोल होने की वजह से विमान में सवार यात्रियों ने चिल्लाना शुरू कर दिया। जब विमान काफी देर तक हवा में ही डोलता रहा तब विमान में सवार यात्रियों ने यह मान लिया था कि यह उनके लिए आखिरी दिन होने वाला है लेकिन विमान के पायलट ने सूझबूझ का इस्तेमाल करते हुए लगभग 3:45 बजे इंडिगो के विमान की झारखंड के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग कर दी। विमान के सुरक्षित लैंड होते ही यात्रियों में खुशी की लहर दौड़ गई। बताया जाता है कि खराब मौसम होने के कारण यह विमान आधे घंटे तक हवा में ही डांवाडोल रहा।

Next Story
epmty
epmty
Top