अवैध पटाखा फैक्ट्री में ब्लॉस्ट-2 किलोमीटर तक सुनाई दी आवाज से सहमे लोग

देवबंद। घर के भीतर अवैध रूप से संचालित की जा रही पटाखा फैक्ट्री में जोरदार ब्लास्ट से मकान के परखच्चे उड़ गए हैं। इस हादसे कई लोगों के मलबे दबे होने की जानकारी मिल रही है। सूचना मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन की राहत टीमें मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गई है।
शनिवार की सवेरे जनपद सहारनपुर के देवबंद थाना क्षेत्र के खेड़ी गांव में संचालित की जा रही अवैध पटाखा फैक्ट्री में जोरदार ब्लास्ट हो गया है। यह धमाका इतना जबरदस्त था कि ब्लॉस्ट की आवाज तकरीबन 2 किलोमीटर तक सुनी गई है। धमाके की आवाज को सुनकर इलाके के लोग बुरी तरह से सहम गए।

जानकारी मिल रही है कि इस जबरदस्त विस्फोट में अवैध पटाखा फैक्ट्री में काम कर रहे कई लोगों के शरीर के अंग दूर-दूर तक बिखर गए हैं।
बताया जा रहा है कि खेड़ी गांव में संचालित की जा रही इस अवैध पटाखा फैक्ट्री में जिस समय यह ब्लास्ट हुआ है, उस वक्त फैक्ट्री के भीतर तकरीबन नो कर्मचारी काम कर रहे थे।
ब्लास्ट की वजह से मकान भी भरभराकर नीचे गिर गया है, जिसके मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई गई है।
इस भयंकर हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम में मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने में जुट गई है।
इस हादसे में मरने वालों की जानकारी अभी नहीं मिल पाई है, विस्तृत जानकारी का अभी इंतजार किया जा रहा है।